Chandigarh:विजिलेंस के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, आय से अधिक संपत्ति का मामला – Former Minister And Congress Leader Brahm Mohindra Appeared Before Vigilance Bureau

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सीनियर कांग्रेसी नेता ब्रह्म मोहिंदरा शनिवार को विजिलेंस ब्यूरो के समक्ष पेश होने पहुंचे। विजिलेंस उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच कर रही है। इससे पहले विजिलेंस ने उन्हें तीन बार नोटिस भेजे थे लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। उनकी तरफ से दलील दी गई थी कि वह ठीक नहीं है।
इसके बाद ब्रह्म मोहिंदरा ने चीफ विजिलेंस कमीशन के पास याचिका लगाई थी और विजिलेंस की कार्रवाई को गलत बताया था। सीवीओ ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि वह विजिलेंस की जांच में दखल नहीं दे सकते हैं। हालांकि विजिलेंस अधिकारियों को उनके द्वारा उठाए गए सवालों पर विचार करने के आदेश दिए थे।
Source link